फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police arrested the kingpin of the sex racket

सेक्स रैकेट का सरगना पकड़ा: 20 हजार में बुकिंग कर पहुंची थी पुलिस, दलाल और कॉल गर्ल्स हमला कर हुए थे फरार

Tue, 10 Jan 2023 08:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 10 Jan 2023 08:38 PM IST
सार

पुलिस इस रैकेट का बीती रात भंडाफोड़ करने गई थी। लेकिन पुलिस पर हमला कर, गाड़ी में टक्कर मारकर और रुपये छीनकर कॉल गर्ल्स व दलाल फरार हो गए। धुंध ने पुलिस की देह व्यापार का भंडाफोड़ कर उसकी योजना फेल कर दिया था।

विज्ञापन
Police arrested the kingpin of the sex racket
सेक्स रैकेट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-56 क्षेत्र में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए चल रहे सैक्स रैकेट के आरोपी सरगना को पुलिस ने सेक्टर-47 से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक बलेनो कार बरामद कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस इस रैकेट का बीती रात भंडाफोड़ करने गई थी। लेकिन पुलिस पर हमला कर, गाड़ी में टक्कर मारकर और रुपये छीनकर कॉल गर्ल्स व दलाल फरार हो गए। धुंध ने पुलिस की देह व्यापार का भंडाफोड़ कर उसकी योजना फेल कर दिया था। पुलिस के पास सूचना थी कि सेक्टर 56 इलाके में फोन और व्हाट्सएप के जरिए देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद एसीपी हेडक्वार्टर और सेक्टर 56 पुलिस थाना पुलिस टीम ने इनको पकड़ने के लिए प्लानिंग की। जिसमें पुलिस कर्मी खुशीराम ने ग्राहक बनकर दिए हुए नंबर पर फोन किया।

विज्ञापन

आरोपी ने व्हाट्सएप पर दो लड़कियों के फोटो भेजे और 20 हजार रुपए में जगह और रेट तय कर दिए गए। आरोपी एक कार में लड़कियों को लेकर सेक्टर- 56 स्थित शिव गेस्ट हाउस के पास पहुंचे। आरोपी को खुशीराम ने रुपये दिए, जिन्हें चालक ने गाड़ी के डेशबोर्ड में रख दिया था।

खुशीराम ने मौजूद पुलिस कर्मियों को इशारा करके गाड़ी से अपने रुपये उठाए तो कार में बैठे अन्य युवक ने सिपाही खुशीराम पर हमला करके रुपये छीन लिए। पुलिस वालों की निजी कार में टक्कर मारते हुए फरार हो गए। पुलिस की टीमों ने आरोपियों की कार का पीछा किया, मगर धुंध के चलते कुछ ही देर में आरोपियों की कार पुलिस टीमों को चकमा देकर गायब हो गई।

विज्ञापन

एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि मामले में इस रैकेट के आरोपी सरगना को पुलिस ने सेक्टर-47 से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक बलेनो कार बरामद कर अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed