{"_id":"67e45c5ca3b00d7fee06afe7","slug":"police-accused-of-beating-a-tea-seller-people-blocked-bk-chowk-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-40542-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस पर चाय विक्रेता को पीटने का आरोप, बीके चौक पर लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस पर चाय विक्रेता को पीटने का आरोप, बीके चौक पर लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन
- उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला जाम, एनआईटी थाना में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में सात पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके और केसी रोड पर मंगलवार की देर रात पुलिस पर चाय विक्रेता को पीटने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने बीके चौक पर जाम लगा दिया। उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला किया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में बुजुर्ग समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ हाथापाई करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बीके केसी रोड पर स्थित बीटीडब्ल्यू रेस्टोरेंट के पास एनआईटी पांच निवासी आनंद प्रकाश ने बताया कि वह चाय की दुकान लगाते हैं। आरोप है कि मंगलवार की देर शाम एनआईटी पुलिस टीम उनके पास पहुंची और मारपीट के एक केस में किसी व्यक्ति का नाम जबरन लेने का दबाव बना रही थी। उन्होंने विरोध किया तो पुलिस मारपीट करने लगी। इस दौरान उनकी पत्नी बचाने के लिए आई तो उसे भी अपशब्द कहा। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद लोगों ने एनआईटी थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। वहीं, आनंद प्रकाश, गीता आदि का कहना था कि पुलिस टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। उसके बावजूद भी पुलिस महिला को अपशब्द कह रही थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि बुजुर्ग आनंद प्रकाश के लगाए गए सभी आरोप गलत है। उनका कहना है कि पुलिस टीम पीड़ित को लेकर पूछताछ करने गई थी। पूछताछ के दौरान ही बुजुर्ग आनंद प्रकाश पुलिस टीम से ही हाथापाई करने लगे। पुलिस ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस से हाथापाई करने लगे। सब इंस्पेक्टर सुदीप कुमार की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा पैदा की।