फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   pipe line

Gurugram News: फिरोजपुर राजपूत से रीण्डका तक पेयजल पाइप लाइन डाली जाएगी

Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
pipe line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। जन स्वास्थ्य विभाग इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन से गांव रीण्डका में पानी पहुंचाने के लिए मुख्य पाइप लाइन बिछाएगा। पाइप लाइन डालने का रीण्डका गांव के लोग विरोध कर रहे है। मुख्य पाइप लाइन डालने के समय स्थिति को संभालने एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम गुरमीत सिंह ने विभागीय एसडीओ राजवीर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 24 जुलाई को मुख्य पाइप लाइन डालने का काम होगा। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरुमेज सिंह ने बताया कि पाइप लाइन डालने के बाद रीण्डका में पेयजल का संकट नहीं रहेगा।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में रीण्डका के लोग हथीन शहर की मुख्य पाइप लाइन से बिना विभागीय स्वीकृति के पानी ले रहे हैं। इस कारण शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो जाती है। अब विभाग ने रीण्डका के लिए अलग से मुख्य पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया है। वहीं रीण्डका के लोग हथीन शहर की मुख्य पाइप लाइन से ही पानी चाहते हैं। जन स्वास्थ्य विभाग इससे पूर्व दो बार पाइप लाइन डालने का प्रयास कर चुका है, लेकिन अभी तक रीण्डका वालों ने पाइप लाइन नहीं डालने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed