{"_id":"685c44a8b8e7f49def027858","slug":"physical-verification-of-all-the-common-service-centers-of-the-district-will-be-done-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60818-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों का होगा भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों का होगा भौतिक सत्यापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी सेंटरों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) पर दी जा रहीं विभिन्न सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अजय कुमार ने सभी सेंटरों पर कॉमन ब्रांडिंग और रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले के हर गांव में एक-एक सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों का भौतिक सत्यापन भी होगा।
डीसी ने कहा कि कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई है। ऐसे में जिले के सभी नागरिक निर्धारित फीस के तहत समयबद्ध तरीके से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकें, इसके लिए सभी सेंटरों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है।
सीएससी के जिला प्रबंधक विकास पुनिया ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में सीएससी खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई सीएससी संचालक अपने गांव या वार्ड के अलावा किसी दूसरी जगह पर सेंटर संचालित करता पाया गया तो तुरंत प्रभाव से उस सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी सीएससी का भौतिक सत्यापन होगा।। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर ब्रांडिंग और सर्विस चार्ट रेट नहीं मिला तो संबंधित सेंटर पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।