{"_id":"68546b8aceab5f62430155e2","slug":"pg-college-will-be-developed-as-a-sports-hub-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60404-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा पीजी महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा पीजी महाविद्यालय
विज्ञापन
परिसर में ग्राउंड रेलिंग, क्रिकेट पिच, स्टेज अपग्रेडेशन का निर्माण होगा
स्वरांजलि
गुरुग्राम। सेक्टर 9 पीजी महाविद्यालय अब स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा। विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ग्राउंड रेलिंग, क्रिकेट पिच, स्टेज अपग्रेडेशन का निर्माण होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही इसका प्रस्ताव भी सांसद को भेज दिया गया है।
सेक्टर-9 में बन रहे खेल मैदान में आने वाले दिनों में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। इससे राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखरने और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स हब बनने के बाद यहां खेल स्पर्धाएं भी बढ़ेंगी। इस दौरान यहां कई राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक भी पहुंचेंगे। उनके अनुभवों का लाभ शहर की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा।
वर्जन
करीब 30 लाख की लागत से बास्केटबॉल रेलिंग, क्रिकेट पिच, साइड स्क्रीन तैयार की जा चुकी हैं। यह खर्च नगर निगम की ओर से किया गया था। ग्राउंड रेलिंग, स्टेज अपग्रेडेशन के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इस पर भी जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। - सतीश, स्पोर्ट्स हेड, विश्वविद्यालय