{"_id":"66426c36d39ec917f001c264","slug":"people-troubled-by-garbage-fire-launched-signature-campaign-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-30850-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कूड़े की आग से परेशान लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कूड़े की आग से परेशान लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
सेक्टर 52 वजीराबाद में कूड़ा जलने से पूरे इलाके में फैला धुआं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक ओर कूड़े की आग से त्रस्त लोग याचिका दायर करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं तो दूसरी ओर शहर में कूड़े में आग लगने की घटना लगातार बढ़ रही है। सोमवार की शाम सेक्टर 52 स्थित वजीराबाद की ढाणी में जमा कूड़े में आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया। इसके बाद सेक्टर-56 में ट्रांसफार्मर के नीचे जमा कूड़े में भी आग लग गई।
सेक्टर-56 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश यादव ने बताया कि शाम करीब छह बजे सेक्टर 52 में कूड़े में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई ही थी कि सेक्टर 56 में ट्रांसफार्मर के पास जमा कूड़े में आग लग गई। वहां के लिए भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई। इसको लेकर पहले नगर निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। गर्मी के मौसम में रोजाना लग रही यह आग लोगों को किसी बड़े हादसे की चिंता में डाल रही है। ऐसा एक हादसा सेक्टर पांच में हो चुका है, जहां ट्रांसफार्मर में आग लगने से एक कार जल गई थी।
नगर निगम की लापरवाही से जमा कूड़ा केवल आग और प्रदूषण की वजह बन रहा है। पर्यावरण प्रेमी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में याचिका दायर करने के लिए सोसाइटियों में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। पर्यावरण पर काम कर रहे मानस फुलेरियो ने बताया कि सेक्टर 29 के खाली प्लाॅट में जमा कूड़े में 11 मई को आग लगी थी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को यहां आकर आग बुझानी पड़ी थी। लगातार जल रहे कूड़े के कारण उठने वाले धुएं को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने याचिका दायर करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। मानस फुलेरियो, रुचिका सेठी, कविता बंसल सहित कई लोगों द्वारा विभिन्न सोसाइटियों में याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।