फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People of two wards are troubled by the problem of dirty water.

Gurugram News: दो वार्ड के लोग गंदे पानी की समस्या से परेशान

Mon, 03 Nov 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
People of two wards are troubled by the problem of dirty water.
4 माह से बनी हुई है गंदे पानी की समस्या, समाधान शिविर में लगाई शिकायत पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना के वार्ड-12 व 14 में नागरिक दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जिसका समाधान 4 माह बाद भी नहीं हो सका है। वहीं नागरिक समस्या को हल कराने के लिए धक्के खाते घूम रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत समाधान शिविर में दी हुई है।
इसे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही कहें या मनमानी जोकि 4 महीने बीत जाने के बाद भी सीवर युक्त दूषित पानी आपूर्ति समस्या का समाधान नहीं हो सका है। नागरिक समस्या का हल कराने के लिए थक चुके हैं। किंतु समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। ऐसा होने से दोनों ही वार्डों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 12 व 14 की सामलात काॅलोनी व तावडू रोड काॅलोनी में पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा सीवर युक्त गंदे व दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। नागरिकों ने समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग अधिकारियों के अलावा समाधान शिविर में भी गुहार लगाई है। किंतु अधिकारियों पर कोई भी असर नहीं पड़ा है। गंदे पानी की आपूर्ति होने से नागरिक पानी खरीद कर पी रहे हैं। जिससे उनको काफी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं काॅलोनीवासी
काॅलोनीवासी एडवोकेट नितिन अग्रवाल बताते हैं कि गंदे व दूषित पानी की समस्या करीब 4 महीने से बनी हुई है। जिसके समाधान के लिए कई बार गुहार भी लगा चुके हैं। परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। धर्मपाल कहते हैं कि पानी एक अहम जरूरत है, जिसके बिना कोई भी कार्य सम्भव नहीं है। काॅलोनी में गंदा पानी आने से बीमारियां फैलने लगी हैं। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। सुरेंद्र कहते हैं कि गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोगों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी खर्चा उठाना पड़ रहा है।


क्या कहते हैं जेई
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई कमर अहमद कहते हैं कि समस्या को हल करने के लिए काॅलोनी में खुदाई कराकर जांच चल रही है। अभी फाल्ट नहीं मिल सका है। सोमवार को भी जांच का कार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed