फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People furious after seeing the lock on the club house, called the police

क्लब हाउस पर ताला लगा देख भड़के लोग, पुलिस बुलाई

Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
People furious after seeing the lock on the club house, called the police
गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी के फेज-एक और दो में रविवार को निवासियों ने आरडब्ल्यूए के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर के दिवालिया घोषित होने के बाद अब आरडब्ल्यूए भी विकास कार्य नहीं करा रही। सोसाइटी पर 40 लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। जब निवासी क्लब हाउस में मीटिंग के लिए पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। इसे देख वे भड़क गए और मौके पर 112 डायल पुलिस को बुलाया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद क्लब हाउस खोला गया।
विज्ञापन

सोसाइटी के पूर्व प्रधान प्रवीन मलिक ने बताया कि सोसाइटी में बिल्डर के दिवालिया घोषित होने के बाद रखरखाव व निर्माण के सारे काम रुके हुए हैं। मनमर्जी से बनाई गई आरडब्ल्यूए भी कामों को नहीं करा रही है, जबकि निवासी इसके लिए समय से सर्विस चार्ज दे रहे हैं। डीएचबीवीएन का 40 लाख का बिजली बिल बकाया है। विभाग बिजली काटने के लिए नोटिस दे चुका है। वहीं अघोषित कटौती के चलते जनरेटर से बिजली दी जा रही है। इससे प्रत्येक यूनिट पर लोगों को 25 रुपये देने पड़ रहे हैं। इन सभी मामलों को लेकर आरडब्ल्यूए की ओर से रविवार के लिए मीटिंग तय की गई थी। जब निवासी पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। मौके पर बाउंसर भी खड़े थे। आरडब्ल्यूए सदस्यों व इस्टेट मैनेजर को फोन लगाया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसे देख लोगों ने प्रदर्शन व नारेबाजी की सूचना देकर मौके पर पुलिस को बुलाया। वहीं आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि बिजली का पुराना बिल जरूर बकाया है। लेकिन तीन महीने से लगातार बिल दिया जा रहा है। क्लब हाउस में बैठक के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी थी।
विज्ञापन

यह हुए निर्णय
बैठक में आरडब्ल्यूए के खिलाफ विरोध का प्रस्ताव, बिजली व्यवस्था आरडब्ल्यूए से आरपी के अधीन करने, निर्णय लिया कि आरडब्ल्यूए की शिकायत डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार आफिस व बिजली विभाग में करने, अगर मांगे नहीं मानी गईं तो फिर से प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक का कहना है कि आरडब्ल्यूूए के सदस्य निवासियों को सोसाइटी के काम व खर्च का कोई हिसाब नहीं देते। सोशल मीडिया पर कोई सवाल पूछता है तो उसे ग्रुप से ब्लॉक कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed