{"_id":"663fe4c426793e14c3082529","slug":"people-forced-to-walk-on-broken-footpaths-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30731-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टूटे हुए फुटपाथों पर चलने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टूटे हुए फुटपाथों पर चलने को मजबूर लोग
विज्ञापन
प्रशासन नहीं दे रहा है ध्यान, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में जगह-जगह फुटपाथ टूटे पड़े हैं। इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। लोग टूटे हुए फुटपाथों पर चलने के लिए मजबूर हैं। गुरुग्राम के एसपीआर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से पारस हॉस्पिटल को जाने वाली रोड पर अंजुमन जामा मस्जिद तहसील के पास, सुशांत लोक फेज 3 के सामने फुटपाथ टूटे पड़े हैं। कन्हैई चौक पर आरडी सिटी मॉल के सामने से लेकर चौक तक पूरा फुटपाथ टूटा तथा खुदा पड़ा है। जहां पर लोगों को चलने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा है। सेक्टर 57 में आई हॉस्पिटल से लेकर आर्टिमिश अस्पताल रेड लाइट तक लगभग डेढ़ किलोमीटर में पूरा फुटपाथ टूटा पड़ा है, वही सेक्टर 52 में सेक्टर 56 मंडी रेड लाइट से लेकर वाइन शॉप तक फुटपाथ टूटा पड़ा है। सेक्टर 44 रोड पर कन्हैई मंदिर से लेकर रमादा होटल चौक तक फुटपाथ टूटा पड़ा है। जिससे लोगों को फुटपाथ पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं लोग:
आरडी सिटी में तथा आरडी मॉल में सैकड़ो लोगों का आना- जाना होता है। फुटपाथ खुदा व टूटा पड़ा है। रोड पर जाम कि स्थिति बनी रहती है जिसके चलते पैदल चलने वालों को वाहनों के साथ से निकलने में जोखिम उठाना पड़ता है। -अमीचंद, आरडी सिटी
सेक्टर 52, 57 और 56 में घरों में काम करने वाली महिलाएं काफी संख्या में यहां से पैदल निकलती हैं। फुटपाथ टूटा होने के कारण कई बार महिलाएं तथा बुजुर्ग गिर जाते हैं। गिरने के कारण उनको चोट भी लग जाती है। -सुरजीत डागर, सेक्टर-52
विज्ञापन
इन सभी टूटे हुए फुटपाथों का प्रपोजल तैयार कर रखा है। चुनाव के चलते यह कार्य रुके हुए हैं। चुनाव के बाद इन टूटे फुटपाथों को ठीक किया जाएगा। प्रशासन रोड के साथ लोगों को सुविधाजनक रास्ता देता है जिससे लोगों की जान को खतरा न रहे। -अमित गोदारा, जीएमडीए