{"_id":"660a04a541d170ecff04cd0c","slug":"people-demonstrated-against-elan-builder-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28237-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एलान बिल्डर के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एलान बिल्डर के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट को खोदकर बनाए गए अवैध रास्ते को बंद करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर- 69 और 70 के निवासियों ने रविवार को एलान बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों ने बताया कि एलान बिल्डर ने अपने मॉल के लिए ग्रीन बेल्ट को खोदकर एक अवैध रास्ता बना दिया है। सेक्टर- 69 और 70 की इस सड़क पर कई सोसाइटियां लगती है। इन सोसाइटियों में करीब 30 से 40 हजार लोग रहते हैं। सोसाइटी के सभी निवासी आवागमन के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। बिल्डर ग्रीन बेल्ट पर अवैध टर्निंग प्वाइंट बनाना चाहता है जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
जीएमडीए की ओर से बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है
जीएमडीए की ओर से बिल्डर के खिलाफ बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। इस संबंध में संबंधित एसएचओ को पत्र लिखा गया है। पत्र के अनुसार एलान बिल्डर ने सेक्टर-69/70 की ग्रीन बेल्ट पर लगी फेंसिंग और 50 से 60 पौधों को नष्ट कर दिया गया है। जीएमडीए ने बिल्डर से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध रास्ते को बंद कराने का आग्रह किया है।