{"_id":"630baeb478504c7616435b74","slug":"people-came-out-on-the-road-to-get-justice-for-bilkis-bano-gurgaon-news-noi6673689187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलकिस बानो को न्याय दिलाने को सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलकिस बानो को न्याय दिलाने को सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली पार्क के सामने सुबह नौ बजे स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। अलग-अलग संगठनों और पेशे से जुड़ी महिलाओं ने कई दिन पहले से सोशल मीडिया पर तैयारी आरंभ कर दी थी। लोगों ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी भारतीयों को महिलाओं के सम्मान का पाठ पढ़ाते हैं और उसी 11 दोषियों को जेल से रिहा कर उनका वीरों की तरह मालाएं पहनाकर स्वागत किया जाता है। गुजरात सरकार के मंत्री तो यहां तक कह देते हैं कि बलात्कारी लोग संस्कारी ब्राह्मण है और उन्हें जेल में नहीं होना चाहिए।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रही आईएमए की महासचिव डॉ. सारिका वर्मा ने कहा कि प्रत्येक भारतीय महिला को न्याय मिलना चाहिए और एक सुरक्षित माहौल में जीने का हमें हक है। महिला की जाति धर्म या सामाजिक तबका तय नहीं कर सकता कि साथ न्याय होगा या अन्याय। हम ऐसा देश नहीं बना सकते जहां महिलाओं पर अत्याचार को इतने हल्के में लिए जाएं । ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी समाज में रिहा होने के लायक नहीं हैं। डॉ. पारुल शर्मा ने कहा कि दोषियों को वापिस जेल में भेजा जाए । फास्ट ट्रैक में सुनवाई हो। करीब डेढ़ घंटे चले इस प्रदर्शन में शिल्पी सिंह, वीना पद्मनाभन, अनुराधा प्रसाद धवन, एडवोकेट निशांत वर्मा, समीरा सतीजा, सचिन शर्मा, मनीष वर्मा, अंशु, निकित अरोड़ा, हरि सिंह चौहान, पारस जुनेजा, सचिन गर्ग, निखिल कालरा, पवन यादव, धीरज राव, भारती देवी, रामवती ,सवनीत, हरि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।