फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Paved on paper and raw roads found in the village

Gurugram News: कागजों में पक्के और गांव में कच्चे मिले रास्ते

Wed, 12 Jul 2023 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Paved on paper and raw roads found in the village
करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच करने पहुंची लोकपाल की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरी नगीना खंड की ग्राम पंचायत मुलथान में बुधवार को लोकपाल की टीम ने पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। कागजों में पक्के दिखाए गए दो रास्ते गांव में कच्चे पाए गए। लोकपाल की टीम ने कई रास्तों की खुदाई कराकर देखी। जहां मिट्टी डाली गई थी, वहां गहराई से जांच की गई। मुलथान गांव से भूडबास, मुलथान गांव से जैताका और मुलथान की फिरनी के रास्तों पर डाली गई बीएमसी व मिट्टी का अनुपात मापदंडों अनुसार नहीं मिला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक पाठशाला को जाने वाले दोनों रास्तों पर पानी भरा मिला। कुछ दूरी तक आधी अधूरी रोड़ियां पाई गई। अभी तक की जांच में पता चला कि पूर्व सरपंच नसीम व उनके पिता पूर्व सरपंच सोहराब ने मिलकर विकास कार्यों में हेराफेरी की है। बता दें कि लोकपाल, हरियाणा विजिलेंस और जिला प्रशासन को शिकायतकर्ता मोहम्मद इमरान खान पुत्र सले खान ने मुलथान गांव के पूर्व सरपंच नसीम के कार्यकाल में अपने पिता के साथ विकास कार्यों में धनराशि के दुरुपयोग की शिकायतें लगाई हुई हैं, जिनकी जांच तेजी से चल रही है। हालांकि ग्राम पंचायत अपने सरकारी रिकॉर्ड को छिपाने का भरसक प्रयास कर रही है और तरह-तरह के बहाने ढूंढ रही है, जिससे जांच प्रभावित हुई है। सरकारी रिकॉर्ड को दबाने पर वर्तमान सरपंच के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है।
कैप्शन: लोकपाल की टीम मुलथान में जांच करती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed