{"_id":"660ee8ba37cf96c93b01fc15","slug":"patwari-took-bribe-of-two-lakhs-gurgaon-news-c-1-1-noi1076-1568768-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटवारी ने ली दो लाख की रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटवारी ने ली दो लाख की रिश्वत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह जिले में राजस्व विभाग से भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। नूंह के घासेड़ा हल्का के सरप्लस पटवारी पर भूमि का मालिकाना हक दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये की लेने का आरोप है। आरोपी पटवारी के विरुद्ध नूंह सदर थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गांव संगेल के रहने वाले हजारी सिंह ने बताया कि वह सरप्लस पटवारी भगतराम को निजी तौर पर जानते थे। करीब दो साल पहले भगत राम पटवारी ने उन्हें बताया कि गांव में जिन व्यक्तियों के नाम सरप्लस भूमि अलॉट है, वह उन्हें एसडीएम से मिलकर भूमि का मालिकाना हक दिलवा देंगे। जिसकी एवज में उन्होंने दो लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि बीते साल जून माह में तत्कालीन सरप्लस पटवारी भगतराम को सरकारी क्वार्टर में दो लाख रुपये रिश्वत के रूप में दिए भी थे। दावा है कि रिश्वत के रुपये देने के दौरान उन्होंने उसका एक वीडियो भी बना लिया था।
काम नहीं हुआ तो उन्होंने रुपये लौटने की बात कही, लेकिन वह रुपये लौटाने से मना करने लगा। बीते 5 मार्च को हजारी सिंह ने नूंह डीसी को इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी पटवारी के भगतराम के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश तेजी से शुरू कर दी है।