{"_id":"64cfa5b09ff464eab60b4bf8","slug":"pataudi-railway-station-will-be-equipped-with-architecture-with-modern-facilities-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11691-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आधुनिक सुविधाओं संग वास्तुकला से लैस होगा पटौदी रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आधुनिक सुविधाओं संग वास्तुकला से लैस होगा पटौदी रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से रखी पटौदी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की नींव
25 करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, इमारत में संस्कृति, विरासत और वास्तुकला झलकेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें करीब 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला दिखेगा। स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
रविवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के शिलान्यास के लिए पहुंचे। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देश के लिए खास बताया। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पटौदी रोड रेलवे स्टेशन सहित 507 रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों से भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसमें आधारभूत ढांचे, तकनीक और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास है। इस योजना में प्रदेश के 15 स्टेशनों का चयन किया गया है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरगामी है। बीते नौ वर्षो में दक्षिण हरियाणा में रेल सेवाओं में अभूतपूर्व विकास हुआ है। डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर के कारण रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। वर्तमान में केएमपी के साथ करीब 5600 करोड़ की लागत से एक नया रेल कॉरिडोर बनाया जा रहा है। गुरुग्राम जैसे क्षेत्र की महत्ता को देखते हुए हरियाणा में सबसे पहले दिल्ली- गुरुग्राम व रेवाड़ी ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य पूरा किया गया। अमृत भारत स्टेशन योजना में गुरुग्राम जिले के पटौदी स्टेशन का चयन निश्चित रूप से आसपास के क्षेत्र के रेल यात्रियों की यात्रा में एक नया बदलाव लाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले राजकीय स्कूलों व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि ये पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बिमला चौधरी,जिला परिषद प्रमुख दीपाली चौधरी, रेलवे के दिल्ली मंडल के अधिकारी आशुतोष व राजेश कुमार, पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड,भाजपा नेता महेश चौहान,दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड रेलवे के अध्यक्ष योगिंद्र चौहान मौजूद रहे।
--
रेलवे स्टेशन में आएंगे यह बदलाव
नए अतिरिक्त बिल्डिंग ब्लॉक का निर्माण और भवन के अग्रभाग का सुधार, प्रतीक्षालय, शौचालय और अन्य यात्री सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग का विकास होगा। स्टेशन बिल्डिंग पोर्च, कैफेटेरिया, स्टेशन के रास्ते में अलग-अलग प्रवेश और निकास व आधुनिक साइनेज बोर्ड, आधुनिक एलईडी आधारित अग्रभाग प्रकाश व्यवस्था, एग्जीक्यूटिव लाउंज में एलईडी टीवी का प्रावधान, यात्री घोषणा प्रणाली का विस्तार, नए 12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण सहित सौंदर्यीकरण के अन्य विकास कार्य शामिल है।