{"_id":"68c2baa1353de9da7509d18a","slug":"passengers-will-get-additional-rail-service-during-the-festive-season-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66981-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सेवा
विज्ञापन
गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी होगा ट्रेन का ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। इससे गुरुग्राम के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। यह ट्रेन दिल्ली से गुड़गाव होते हुए गुजरात जाएगी।
रेलवे ने त्योहारों पर अतिरिक्त यात्रियों को देखते हुए उनकी सुविधा के लिए ओखा-शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09523, ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से 25 नवंबर तक (10 ट्रिप) चलाई जाएगी। ओखा से प्रत्येक मंगलवार को 10 बजे रवाना होकर बुधवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 4:05 बजे आगमन और 4:15 बजे प्रस्थान कर 10:35 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09524, शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 24 सितंबर से 26 नवंबर तक (10 ट्रिप) शकूरबस्ती से प्रत्येक बुधवार को 13.15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 18 : 20 बजे आगमन और 18:30 बजे प्रस्थान कर बृहस्पतिवार को 13:50 बजे ओखा पहुंचेगी। यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।
विज्ञापन
साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में एक सेकेंड एसी, दो थर्ड एसी, एक थर्ड एसी इकोनॉमी, छह द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावर कार और एक गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।