फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Passengers traveling in Gurugram city buses with online tickets

Gurugram News: गुरुगमन सिटी बसों में ऑनलाइन टिकट लेकर सफर कर रहे यात्री

Mon, 09 Sep 2024 03:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling in Gurugram city buses with online tickets
20 फीसदी यात्री कर रहे गुरुगमन मोबाइल एप का प्रयोग, दो रुपये की मिलती है छूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड ( जीएमसीबीएल ) की गुरुगमन सिटी बसों में यात्रियों को ऑनलाइन टिकट की सुविधा मिल रही है। गुरुगमन मोबाइल एप से ऑनलाइन टिकट लेने से परिचालकों के लिए खुले पैसों का झंझट भी खत्म हो रहा है। हालांकि सिटी बसों में यात्रा करने वाले कुल यात्रियों में से लगभग 20 फीसदी यात्री ही इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं। आगामी दिनों में ऑनलाइन टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। गुरुग्राम में लगभग 27 रूटों पर 150 गुरुगमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। सिटी बसों में यात्री परिचालक से टिकट लेने के लिए अलावा स्मार्ट कार्ड और ऑनलाइन टिकट से भी सफर करते हैं। जीएमसीबीएल प्रबंधन सिटी बसों में स्मार्ट कार्ड और ऑनलाइन टिकटों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

----

मोबाइल में डाउनलोड करना होगा एप
ऑनलाइन टिकट के लिए यात्री को अपने मोबाइल में गुरुगमन मोबाइल एप डाउनलोड करना होता है। एप पर जीएमसीबीएल की सिटी बसों के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। कोई यात्री किसी रूट पर जाने के लिए बस को ट्रैक कर सकता है कि सिटी बस कितनी देर में आ रही है और कितने रुपये की टिकट होगी। एप के माध्यम से सभी रूटों पर चलने वाली बसों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। ऐसे में यात्रियों को सिटी बसों में सफर करने में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा
गुरुगमन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट लेने पर यात्रियों को दो रुपये की छूट मिल रही है। यात्रियों को बस में परिचालक के पास ई-टिकटिंग मशीन पर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद बस में सफर करने वाले स्थान से गंतव्य स्थान के नाम दर्ज करने होंगे। इसके उपरांत पे विकल्प पर क्लिक करना होगा। इससे यात्रियों के गूगल पे या पेटीएम से टिकट की राशि कट जाएगी। यात्री मोबाइल पर ऑनलाइन टिकट दिखाने के साथ ही ई-टिकटिंग मशीन से टिकट की निकलवा सकते हैं।
----

सफर पूरा होने पर एप पर दिखेगा रेड कलर
जिस यात्री ने गुरुगमन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कराई है, उसका गंतव्य स्टैंड आने के बाद एप पर टिकट में रेड कलर दिखाई देगा। इसके बाद भी यात्री सिटी बस में सफर करता है और चेकिंग टीम टिकट की जांच करती है तो गुरुगमन मोबाइल एप पर टिकट का समय खत्म होने की जानकारी मिलेगी।

----

वर्जन
गुरुगमन मोबाइल एप पर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे हैं। एप के बारे में बसों के परिचालकों द्वारा यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। ऑनलाइन टिकट लेने पर यात्री को दो रुपये का फायदा भी हो रहा है। - राजीव नागपाल, सेक्ट-10 डिपो प्रबंधक, जीएमसीबीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article