{"_id":"610a82ae8ebc3eaab82bd1dd","slug":"passengers-did-not-sit-in-the-volvo-bus-even-on-the-third-day-gurgaon-news-noi597422123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी वॉल्वो बस में नहीं बैठीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी वॉल्वो बस में नहीं बैठीं सवारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। गुुरुग्राम बस अड्डा से सिरसा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई है, लेकिन तीन दिन से सवारियां नहीं मिलने से संचालन शुरू नहीं किया जा रहा है। बुधवार को भी बस अड्डा पर खड़ा किया गया। बताया जा रहा है कि महंगी टिकट होने के कारण सवारियां नहीं बैठी। कुछ समय बाद वॉल्वो बस को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया। गुरुग्राम से सिरसा रूट पर शुरू की गई वॉल्वो बस के गुरुग्राम से चलने का समय दोपहर बाद 2.10 बजे तय किया गया है।
बस अड्डा के रोडवेज कर्मचारियों का भी कहना है कि एसी वॉल्वो बसों का ज्यादा किराया होने के कारण लोकल रूटों पर यह बसें कामयाब नहीं हो सकेंगी। बता दें कि गुरुग्राम से सिरसा तक एसी वॉल्वो बस का किराया 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि गुरुग्राम से रोहतक के लिए 240 रुपये हैं। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि यात्रियों का अगर एसी वॉल्वो बस की तरफ रूझान नहीं बढ़ा तो गुरुग्राम से सिरसा रूट पर वॉल्वो सेवा कुछ घाटे के साथ बंद करनी पड़ सकती है। घाटा इसलिए कि जैसे ही बस वर्कशॉप से निकलकर बस अड्डा पर आती है तो उसे तय गंतव्य तक पहुंचने से पहले बंद नहीं किया जाता। क्योंकि वॉल्वो बस वातानुकूलित (एसी) है। अगर उसे बंद कर देंगे तो बस में गर्मी बढ़ जाएगी और यात्रियों को परेशानी होगी। इसलिए चाहे बस में यात्री बैठे हों या ना बैठे हों, वॉल्वो बस स्टार्ट ही रखी जाती है।
गुरुग्राम बस डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि कम से कम 8-10 यात्री बैठते हैं, तो बस को रवाना किया जा सकता है। इससे कम में कोई लाभ नहीं होगा। खाली बस को भी सिरसा व अन्य रूट पर नहीं भेजा जा सकता क्योंकि बस के आने-जाने में जहां डीजल की खपत होती है, वहीं टोल टैक्स भी देना पड़ता है। जब यात्रियों को गुरुग्राम से सिरसा के मध्य चलने वाली एसी वॉल्वो बस सेवा के बारे में पता चलेगा तो चंडीगढ़ की तरह इस रूट पर भी यात्री इस बस में सफर शुरू कर देंगे।