फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Overloaded feeders will be distributed, electricity problem will be solved

Gurugram News: ओवरलोडेड फीडर को बांटा जाएंगा, दूर होगी बिजली की समस्या

Thu, 23 Nov 2023 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Overloaded feeders will be distributed, electricity problem will be solved
केंद्र सरकार की आरडीएस स्कीम के तहत गुरुग्राम के 28 फीडरों की टेंडर प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओवरलोडेड फीडर के कारण शहर में आए दिन फॉल्ट और नतीजतन बिजली कटौती की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) आने वाले दिनों में आए दिन ओवर लोडेड फीडर के कारण आने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने की कोशिश में जुटा है।
बिजली निगम की केंद्र सरकार की रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत उन सभी फीडर के कई भागों के विभक्त कर लोड ट्रांसफर करने की दिशा में काम कर रहा है। डीएचबीवीएन की मुख्य अभियंता विनीता सिंह ने बताया कि आरडीएसएस के तहत जितने फीडर ओवरलोडेड हैं, उनके लोड को कम कर दूसरे फीडर लगाए जाएंगे। इससे ओवरलोडेड फीडरों के कारण होने वाले फॉल्ट में कमी आएगी। लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो पाएगी। इसका उद्देश्य बिजली की इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कमियों को दूर कर व्यवस्था ठीक करनी है। फिलहाल 28 ऐसे फीडरों को चिन्हित कर उसका लोड बांटने की प्रक्रिया के लिए टेंडर किए जा रहे हैं। बाकी ओवरलोडेड फीडर की जगह और फीडर लगाए जाएंगे। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों, मानेसर की नई सोसाइटियों वाले इलाके, न्यू पालम विहार आदि में अकसर ओवर लोडेड फीडर के कारण फाॅल्ट के कारण लोगों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

मार्च तक चलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण का काम
विनीता सिंह ने बताया कि बिजली निगम के लिए अक्तूबर से मार्च तक का समय कम बिजली की खपत का होता है। लोगों को ज्यादा बिजली की जरूरत नहीं होती है। इसलिए इस समय बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत और मजबूत किए जाने का काम बेहतर तरीके से हो पाता है। बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने के लिए सर्दियों में बिजली कटौती से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होती है। फीडरों को लोड को विभक्त किए जाने के साथ-साथ जिन ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड है, उसकी क्षमता बढ़ाई जाएगी या उसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इस समय निगमकर्मी बिजली के तारों के बीच आने वाले पेड़ों की छंटाई, बिजली चोरी पर रोक लगाने की कार्रवाई में भी जुटा है। जिन फीडर पर 200 से 250 एम्पीयर से ज्यादा लोड होगा, उसके लोड को दूसरे फीडर में ट्रांसफर किया जाएगा ताकि फॉल्ट से बचा जा सके और लोगों को बगैर रुकावट बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed