{"_id":"5fd26a158ebc3e3b6175be20","slug":"one-accused-arrested-for-kidnapping-and-robbery-on-weapons-gurgaon-news-noi553244220","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के दम पर अपहरण व लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के दम पर अपहरण व लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर ने हथियार के दम पर अपहरण, लूट व छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद उर्फ दरबारी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से रेवाड़ी से लूटी गई बाइक भी बरामद की है। आरोपी के चार साथियों को 7 दिसंबर को अपराध शाखा सेक्टर-31 ने राजस्थान के खुशखेड़ा में काबू किया था। इनके खिलाफ खुशखेड़ा थाने में केस दर्ज है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने गुरुग्राम में पांच व रेवाड़ी में एक वारदात को अंजाम दिया है। इनका 10 लोगों का गिरोह है। इनके पांच साथी कार पर चलने के साथ ही अन्य साथी बाइक पर चलते थे। कोई गड़बड़ी होने पर यह बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते थे। यह सड़क पर चलते हुए ऐसे वाहन चालकों की तलाश करते थे, जिससे उन्हें अच्छी रकम प्राप्त हो सकती है।
यह वाहन चालक को रुकवाकर उससे नकदी व एटीएम कार्ड छीनते थे। खाते में ज्यादा रुपये न होने पर पीड़ित को बंधक बनाकर परिवार वालों से खाते में रुपये जमा करवाते थे। खाते में जमा होने वाले रुपये को एटीएम कार्ड के जरिये निकालकर फरार हो जाते थे। यह डिमांड पर गाड़ियां छीनते थे। लूटी गई गाड़ी को राजस्थान में ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी विनोद ने बताया कि 30 नवंबर को मानेसर से खिलौना व्यापारी अमित रंजन की गाड़ी लूटने में वह भी साथ था। इसमें खुशखेड़ा में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए चार आरोपियों में से गोबिंद उर्फ भम्मल व मामन भी साथ थे। गोबिंद व मामन दो गैंग में शामिल हैं। खिलौना व्यापारी का हथियार के दम पर अपहरण करने के बाद उन्होंने उसके एटीएम कार्ड से रुपये निकलवाए थे। खाते में रुपये न होने पर पीड़ित अमित से उसकी पत्नी को फोन करवाकर फिरौती मांगी थी। फिरौती की राशि बैंक खाते में न आने पर वह अमित के पास रखे 5 हजार रुपये व गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। आरोपी से पूछताछ जारी है। उनके गैंग में शामिल 5 अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।