फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the second day, 29 percent of the children were given anti-polar medication

दूसरे दिन 29 फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
On the second day, 29 percent of the children were given anti-polar medication
गुरुग्राम। पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन 89716 (29 फीसदी) बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। इसी के साथ दो दिन में ही कुल लक्ष्य के मुताबिक 75 फीसदी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा चुकी है। अब बचे हुए बच्चों को मंगलवार को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसी के साथ महज दो दिनों में ही जिले में कुल 269932 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन

अभियान के तहत पहले दिन तय लक्ष्य के मुताबिक 46 फीसदी बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई थी। पहले दिन बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई थी जबकि दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। पल्स पोलियो अभियान के तहत पूरे जिले भर में 5 साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जा रही है। इसके लिए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने 3 लाख 59 हजार 648 बच्चों में दवा पिलाने का लक्ष्य किया गया है। बचे हुए बच्चों को अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को दवा पिलाई जाएगी। मंगलवार को भी स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed