फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials should pay attention to facilities like cleanliness, drainage, street lights: Cabinet Minister

सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री

Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Officials should pay attention to facilities like cleanliness, drainage, street lights: Cabinet Minister
मंत्री राव नरबीर सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ की बैठक, जन शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का न केवल गंभीरता से संज्ञान लिया जाए, बल्कि उनका समयबद्ध और त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त वाईएस गुप्ता, मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता भी उपस्थित रहे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धरातल पर सक्रियता बढ़ाएं, जन संवाद को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने विशेष रूप से स्वच्छता, जल निकासी, सीवरेज, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा। अगले दो माह में जनता की तरफ से बदलाव की आवाज सुनाई देनी चाहिए, इस बात को ध्यान में रखकर अधिकारी कार्य करें। अगर किसी को कोई समस्या आती है, तो उसके बारे में अवगत कराएं। उद्योग मंत्री ने ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ सहित सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए तथा कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाकर वहां की सफाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed