फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Offensive post on social media after making friendship

पहले युवती से दोस्ती की, बाद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने की धमकी

Sat, 27 Feb 2021 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Offensive post on social media after making friendship
गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर अनजान शख्स से दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। उसका आरोप है कि युवक आपत्तिजनक फोटो भेज कर ब्लैक मेल कर रहा है, लेकिन साइबर थाना पुलिस शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिन दो लोगों के खिलाफ शिकायत की, उनमें से एक आरोपी के नाम से पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती एक कंपनी में जॉब करती है। कुछ समय पहले चंडीगढ़ के रहने वाला सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर संपर्क किया। उसने युवती का फोटो शूट कराने को कहा। इसके बाद वह उस युवक से बात करने लगी। कुछ दिन बाद युवक उसे मिलने के लिए दिल्ली आया तो उसने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद से सुभाष युवती को आपत्तिजनक फोटो भेज रहा है। इतना ही नहीं फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब उसने सुभाष से कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेगी तो सुभाष की एक दोस्त निकिता शर्मा भी परेशान करने लगी। निकिता ने पीड़िता को धमकाया कि अगर वह ऐसी कोई हरकत करती है तो उसकी फोटो पंजाब के सभी अखबार में छपवा देगी। इसके बाद युवती ने साइबर थाने में शिकायत की। उसका आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट में केवल सुभाष का नाम डाला है। वही, निकिता का नाम नहीं लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी (डीएलएफ) करन गोयल ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। अगर मामले में निकिता भी शामिल है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। थाने में पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार को लेकर उनसे कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर वह शिकायत करती है तो इस पर भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed