फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Number of patients in OPD increased.

Gurugram News: ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

Tue, 16 Jun 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Number of patients in OPD increased.
गुरुग्राम। जिले में मौसम में लगातार बदलाव और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और संक्रमण संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसका असर जिला नागरिक अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी पर भी देखने को मिल रहा है, जहां पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। खासकर शाम की ओपीडी में बुखार और वायरल संक्रमण से मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मौसम परिवर्तन के चलते बुखार के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मरीजों में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और अन्य संक्रमण के लक्षण मिलने पर उनकी जांच करने की सलाह दी जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। साथ ही तालाबों और जलाशयों में गंबूजिया मछलियां छोड़ी गई हैं, जो मच्छरों के लार्वा को खाकर उनके प्रजनन को रोकने में मदद करती हैं और डेंगू के खतरे को कम करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed