फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now, account cannot be opened on MIS portal without OTP.

Gurugram News: एमआईएस पोर्टल पर अब ओटीपी के बिना नहीं खुलेगा अकाउंट

Fri, 26 Dec 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now, account cannot be opened on MIS portal without OTP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम।
मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। अब यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को भरना अनिवार्य होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद ही पोर्टल खुलेगा और किसी भी प्रकार की एडिटिंग संभव होगी।
पहले केवल यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एमआईएस पोर्टल खोला जा सकता था। इस कारण कोई भी व्यक्ति दूसरे की आईडी से लॉगिन कर प्रोफाइल में बदलाव कर सकता था, जिसकी जानकारी शिक्षकों को देरी से मिलती थी। लेकिन नई व्यवस्था के बाद यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य की यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करने का प्रयास करेगा, तो संबंधित शिक्षक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंच जाएगा। इससे शिक्षक तुरंत सतर्क हो सकेंगे कि उनके अकाउंट का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षक प्रोफाइल और छात्रों का डाटा रहेगा सुरक्षित
स्कूलों के एमआईएस पोर्टल पर छात्रों के डाटा को पहले ही सुरक्षित किया जा चुका है। अब शिक्षकों की प्रोफाइल को भी पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। फर्रुखनगर स्थित गवर्नमेंट स्कूल के हेड मास्टर अशोक कुमार ने बताया कि पहले शिक्षक का एमआईएस ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारी खोल सकते थे, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिना शिक्षक की अनुमति के न तो उनकी प्रोफाइल देखी जा सकेगी और न ही उसमें कोई बदलाव किया जा सकेगा। इससे एमआईएस पोर्टल पर मौजूद डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed