{"_id":"66159104099268d10d0a79c4","slug":"nhrc-asked-for-investigation-report-from-municipal-corporation-and-police-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28825-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएचआरसी ने नगर निगम और पुलिस आयुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएचआरसी ने नगर निगम और पुलिस आयुक्त से जांच रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मैनहोल में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत का लिया संज्ञान,
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सात दिन पहले मैनहोल में गिरने से दो साल के मासूम की मौत के मामले का खुद संज्ञान लिया है। उसके बाद आयोग की ओर से नगर निगम आयुक्त और पुलिस आयुक्त को पत्र जारी कर अब तक जांच रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि तीन अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर 37 में 12 फीट गहरे खुले मैनहोल में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। कथित तौर पर बच्चा खुले मैनहोल के पास खेल रहा था। आयोग को समाचार पत्रों की रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिली थी। जिसमें मामला गंभीर होने पर उसने खुद संज्ञान लिया है।
रिपोर्ट में दर्ज एफआईआर की स्थिति और क्या कोई गिरफ्तारी हुई है, शामिल होनी चाहिए। आयोग यह भी जानना चाहेगा कि क्या मृतक के परिजनों को कोई मुआवजा दिया गया है। 5 अप्रैल को आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को डेढ़ घंटे बाद मैनहोल से बाहर निकाला गया तथा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।