फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   nfections are increasing but societies do not have sanitization

आरडब्लूए सोसाइटियों में सैनिटाइजेशन हो रहा न मरीजों के घरों से कूड़ा का उठान

Fri, 23 Apr 2021 06:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
nfections are increasing but societies do not have sanitization
गुरुग्राम। आरडब्लूए सोसाइटियों में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन निगम इन सोसाइटियों में सफाई व्यवस्था पर लापरवाही बरत रहा है। सोसाइटियों के अध्यक्ष और लोगों का आरोप है कि यहां संक्रमित मरीज होने के बाद भी सैनिटाइजेशन और सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा है। जबकि वह कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह नगर निगम ने कूड़ा न उठने और सैनिटाइजेशन के लिए शिकायत करने को कहा था। साथ में कूड़ा उठाने के लिए आठ गाड़ियां हर जोन में लगाने की बात कही थी। इसी के साथ सुपरवाइजर के नंबर भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद निगम के कर्मचारियों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों में है समस्या
रेल विहार कॉलोनी, केंद्र विहार कॉलोनी, सुंशात लोक, सेक्टर-46 और सेक्टर-9ए समेत कई आरडब्ल्यूए सोसाइटियों में काफी संख्या में कोरोना मरीज है।
सेक्टर में 150 से अधिक पॉजिटिव मरीज है। इसके बावजूद सैनिटाइजेशन और कूड़े का उठान नहीं किया जा है । जबकि वह कई बार शिकायत कर चुके है।
- राजकुमार यादव , सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
घरों में कूड़ा जमा हो रहा है, दूसरी तरफ हर तरफ संक्रमित ही संक्रमित बढ़ रहे हैं। निगम को इसे जिम्मेदारीपूर्वक देखना चाहिए।
- प्रशांत चौहान, सेक्टर-9 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
कॉलोनी में 77 सक्रिय केस हैं जो कि होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कर रहे हैं। निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं उठाई जा रही है। इस कारण अब कॉलोनी में वायरस फैलने का डर बना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभय कुमार, केंद्रीय विहार कॉलोनी
सैनिटाइजेशन के लिए शेड्यूल तैयार किया हुआ है। जोन वाइज सैनिटाइजेशन और कूड़े का उठान किया जाता है। फिर भी अगर कही किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो समस्या का निदान किया जाएगा।
- आशीष सिंगला, मेडिकल ऑफिसर नगर-निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed