{"_id":"68cc0cb0c51fec5848028f0e","slug":"nepali-citizen-sentenced-to-life-imprisonment-for-killing-partner-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67609-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साथी की हत्या करने पर नेपाली नागरिक को उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साथी की हत्या करने पर नेपाली नागरिक को उम्रकैद की सजा
विज्ञापन
जनवरी 2019 को सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंजना कॉलोनी में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में साथी की चाकू मारकर हत्या करने पर नेपाली मूल के आरोपी को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है। इसके साथ ही अदालत ने नेपाल के जिला कैलाली के धर्मपुर गांव निवासी सुमित पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश जिला सत्र एवं न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने दिया है। मृतक के परिजन की शिकायत पर सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
22 अक्तूबर 2019 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अंजना कॉलोनी में एक घर की तीसरी मंजिल पर एक युवक मृत पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नेपाल के जिला कैलाली के खेरीपुर गांव निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि वह दोनों एक साथ किराये पर रहते थे और एक निजी कंपनी में काम करते थे।
21 अक्तूबर 2023 की रात को विनोद और सुमित दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान इनका झगड़ा हो गया था। सुमित ने रंजिश रखते हुए विनोद को चाकू मार दिया और मौके से भाग गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुमित को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी है।