{"_id":"687be4dc181de06cd6051ae7","slug":"neighbors-said-those-who-incited-jyoti-to-commit-suicide-should-be-punished-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62639-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पड़ोसी बोले-ज्याेति को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को मिले सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पड़ोसी बोले-ज्याेति को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को मिले सजा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदा लगाया
गुरुग्राम के अशोक विहार के फेज-3 में रहता है परिवार
शुक्रवार देर शाम से ही ताला, परिवार वाले ग्रेटर नोएडा गए हैं
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा ज्योति शर्मा (21) के घर पर बीते शुक्रवार की देर शाम से ही ताला लगा हुआ है। परिवार वाले ग्रेटर नोएडा गए हुए हैं। मृतका के पड़ोसियों को भी उसकी मौत के बारे जानकारी नहीं है। गली में मीडिया के पहुंचने के बाद ही पड़ोसियों को ज्योति शर्मा की मौत के बारे में पता चल सका।
शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति शर्मा के पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। माता गृहिणी हैं और बड़ा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार दोपहर को अशोक विहार के फेज-3 में रहने वाली ज्योति शर्मा की मौत के बारे में भी पड़ोसियों को जानकारी नहीं थी। परिवार मकान की पहली मंजिल में रहता है। पड़ाेसियों का कहना है कि ज्योति शर्मा के परिवार की आसपास के लोगों से अच्छी बातचीत और व्यवहार है। ज्योति भी पढ़ाई करने में काफी अच्छी थी।
पड़ोसी अनुपमा ने बताया कि शुक्रवार शाम से घर ताला लगा हुआ है और परिवार के सदस्य आसपास के किसी घर में मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं देकर गए। ऐसे में ज्योति शर्मा की मौत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्याेति को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को सजा मिलनी चाहिए, तभी उसे न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन
पड़ोसी प्रेमलता का कहना था कि ज्योति शर्मा की मौत के बारे में सुनकर उन्हें काफी धक्का लगा है। ज्योति पढ़ाई में काफी अच्छी थी, इसी वजह से माता-पिता ने उसको बीडीएस में दाखिला दिलाया हुआ था। होनहार बच्ची की मौत पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।