फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Need for politics based on facts, not allegations: CM Saini

आरोपों की नहीं, तथ्यों की राजनीति की जरूरत : सीएम सैनी

Sun, 27 Sep 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Need for politics based on facts, not allegations: CM Saini
सीएम बोले - सांविधानिक संस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि, आरोपों के साथ प्रमाण भी दे विपक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को प्रेसवार्ता में सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, पर इन संस्थाओं की विश्वसनीयता सामूहिक जिम्मेदारी है। विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले ठोस प्रमाण रखने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आरोपों की नहीं, तथ्यों की राजनीति की जरूरत है। चुनाव आयोग, सर्वोच्च न्यायालय और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) पूरे देश के लोकतंत्र की पूंजी हैं। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विपक्ष के सवालों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि चुनाव आयोग ने एसआईआर से जुड़े अपने निर्णय और प्रक्रिया स्पष्ट की है।
विज्ञापन

आयोग के दस्तावेज के अनुसार, 24 जून 2025 को एसआईआर का आदेश जारी हुआ था। मतदाता सेवा पोर्टल पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 उपलब्ध है। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए शुद्ध मतदाता सूची और निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों के विस्तार का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में जलभराव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं के भविष्य के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है। गुरुग्राम में जलभराव की समस्या पर सैनी ने कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार जल निकासी व्यवस्था सुधारने और गुरुग्राम को प्रोग्रेसिव सिटी बनाने पर काम कर रही है। प्रेसवार्ता में मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed