{"_id":"5d334eed8ebc3e6c9c26af01","slug":"musical-accused-was-arrested-by-police-gurgaon-news-noi45031034","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोपी एनएसजी कमांडो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोपी एनएसजी कमांडो गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मानेसर कैंपस में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अकेला देखकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी कमांडो परबिंद कुमार को पुलिस ने शनिवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी (महिला अपराध) सुशील के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां एनएसजी कैंपस स्थित निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह कैंपस में ही मिले आवास में रहती है। 15 जुलाई दोपहर को पीड़िता की मां ने बच्ची को कैंटीन से दही लाने के लिए भेजा था। कैंटीन से दही लेकर लौटते समय शॉपिंग कांप्लेक्स के पास कमांडो परबिंद कुमार मिल गया। बच्ची को अकेला पाकर कमांडो ने उसे रोक लिया और उसके साथ गंदी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा।
पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर घर आई और उसने आपबीती अपनी मां को सुनाई। इसके तुरंत बाद पीड़िता की मां ने इसकी लिखित शिकायत ग्रुप कमांडर एनके शर्मा को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएसजी प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आंतरिक जांच की जिसमें महिला की शिकायत सही पाई गई। बृहस्पतिवार को ग्रुप कमांडर एनके शर्मा की शिकायत पर मानेसर महिला थाना पुलिस ने आरोपी कमांडो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता की ओर से बयान दर्ज करने के बाद तफ्तीश के आधार पर शुक्रवार को आरोपी कमांडो को धर दबोच लिया गया।