फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal elections: 10 candidates in the fray for president and 57 candidates for ward councilor.

नपा चुनाव : अध्यक्ष के लिए 10 तो वार्ड पार्षद के लिए 57 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections: 10 candidates in the fray for president and 57 candidates for ward councilor.
- प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, वार्ड नंबर से विमला देवी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह जिले के तावडू नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुधवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। वार्ड पार्षद के चार और अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए 10 तो वार्ड पार्षद के लिए 57 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर एक से वार्ड प्रत्याशी विमला देवी को निर्विरोध चुन लिया गया उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा। वार्ड नंबर तीन से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है। 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संजीव कुमार के नेतृत्व में नाम वापसी और चुनाव चिन्ह वितरित करने की प्रक्रिया हुई। हालांकि, एक ही सिंबल एक ही चुनाव चिन्ह को लेने के लिए कई प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी जताई। जिसका फैसला एसडीएम कार्यालय के अंदर ड्रा निकालकर किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार को गति देने में जुट गए हैं। अगले कुछ दिनों में घर-घर जनसंपर्क, सभाएं और प्रचार रैलियां देखने को मिलेंगी। प्रत्याशी जनता को अपने पक्ष में करने के लिए विकास, सड़क, पानी, सफाई और रोजगार जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं, स्थानीय मतदाता भी चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और अपने क्षेत्र के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार का चयन करने की रणनीति बना रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से वार्ड पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए 51- 51 प्रकार के चुनाव चिन्ह जारी हुए थे।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक से वार्ड प्रत्याशी विमला देवी को निर्विरोध चुन लिया गया उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा। अब नगर पालिका चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए 15 वार्डों में करीब 57 प्रत्याशियों में मुकाबला है जबकि अध्यक्ष पद के लिए सीधे तौर पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड नंबर तीन से एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है। 15 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed