फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mulayam Singh's condition still critical: Special team of doctors is monitoring today all update

मुलायम सिंह की सेहत में सुधार नहीं: चौथे दिन भी हालत गंभीर, लालू प्रसाद यादव पहुंचे मेदांता

Wed, 05 Oct 2022 10:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 10:20 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में स्थित मुलायम के पैतृक गांव सैफई, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, लखनऊ से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक सपा समर्थकों के फोन पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए आ रहे हैं। अब तक दर्जनों नेता उनका हाल जानने गुरुग्राम आ चुके हैं।

विज्ञापन
Mulayam Singh's condition still critical: Special team of doctors is monitoring today all update
अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूपी के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। चौथे दिन भी उनकी हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर हैं। बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया। बुधवार देर शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सपा संरक्षक के हालचाल जानने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने मुलायम सिंह के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला के हालचाल भी जाने। बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद चौटाला मंगलवार देर रात यहां भर्ती कराे गए थे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के हालचाल जानने के बाद कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जल्दी निरोग हो जाएं।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, "मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल हैं। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रहीं हैं। आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनका ट्रीटमेंट कर रही हैं। अस्पताल में 4 दिनों से पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव भी हैं। मुलायम सिंह का हाल जानने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मेदांता पहंचे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मेदांता अस्पताल न आने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार को मेदांता में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



  
मंगलवार को अखिलेश यादव और डिंपल यादव पूरे दिन उनकी देखभाल में लगे रहे। इसके साथ ही वो पार्टी के बड़े नेताओं और खानदान के अन्य लोगों को नेता जी का हाल भी बताते रहे। यूपी के इटावा जिले में स्थित मुलायम के पैतृक गांव सैफई, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, लखनऊ से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक सपा समर्थकों के फोन पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए आ रहे हैं। अब तक दर्जनों नेता उनका हाल जानने गुरुग्राम आ चुके हैं।

सोमवार को शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई नेता आए थे। धर्मेंद्र यादव ने समर्थकों से कहा कि नेता जी की हालत स्थिर बनी हुई है। इसलिए लोग अस्पताल न आएं। इससे अस्पताल में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed