{"_id":"6a8d949b397a856da30cf34f","slug":"moving-car-engulfed-in-flames-driver-and-companion-have-a-narrow-escape-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98916-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चलती कार में धूं-धू लगी आग, बाल-बाल बचे चालक और साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चलती कार में धूं-धू लगी आग, बाल-बाल बचे चालक और साथी
विज्ञापन
फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग, कार जलकर हुई खाक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुभाष चौक के पास सोमवार की रात करीब 9.15 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना के दौरान यह कार अन्य वाहनों के बीच चल रही थी। बोनट से धुआं निकलते देख चालक ने कार को सड़क किनारे रोक दिया। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने कार को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी और आग पर काबू पाया लेकिन कार जलकर खाक हो गई। इस दौरान सड़क पर करीब आधे घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटवाकर साइड में करवाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट या इंजन के ओवरहीट होने के कारण कार में आग लगने की संभावना है। कार की तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। - नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, गुरुग्राम