फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mother forest campaign will start from August 2

Gurugram News: मातृ वन अभियान का शुभारंभ दो अगस्त से

Thu, 31 Jul 2025 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Mother forest campaign will start from August 2
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं भूपेंद्र यादव होंगे मुख्यातिथि, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण और मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन गुरुग्राम एवं वन विभाग हरियाणा की ओर से शनिवार दो अगस्त को सुबह 10:00 बजे, अरावली वन क्षेत्र, सेक्टर-54 में मातृ वन का शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन वन महोत्सव 2025 के अवसर पर संपन्न होगा, जो पर्यावरणीय चेतना के साथ-साथ सामाजिक भावनाओं को भी सशक्त करेगा। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पधारेंगे।




जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि मातृ वन की संकल्पना केवल पौधरोपण की पारंपरिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक सजीव माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपनी माताओं की स्मृति या सम्मान में पौधरोपण हेतु प्रेरित किया जाएगा, जिससे हरियाली बढ़ेगी और भावनात्मक जुड़ाव भी उत्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed