फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Most wanted Manpal Badli brought to India from Cambodia,

हरियाणा का नंबर वन मोस्ट वांटेड: कंबोडिया से भारत लाया गया मैनपाल, चाचा का कत्ल कर जुर्म की दुनिया में एंट्री

Wed, 03 Sep 2025 11:57 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 11:57 AM IST
सार

हरियाणा एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। जिसे कंबोडिया से लाया गया है। मैनपाल हरियाणा के अपराधियों की सूची में सबसे टॉप पर है।

विज्ञापन
Most wanted Manpal Badli brought to India from Cambodia,
मैनपाल बादली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से वांछित भगोड़े मैनपाल ढिल्ला उर्फ सोनू कुमार की 02.09.2025 को कंबोडिया से वापसी में सफलतापूर्वक समन्वय किया है। मैनपाल ढिल्ला उर्फ मेनपाल बादली उर्फ सोनू कुमार एक कुख्यात अपराधी है जो हरियाणा पुलिस द्वारा कई मामलों में वांछित है। उसे पुलिस स्टेशन सदर बहादुरगढ़ में दिनांक 26.09.2007 को दर्ज एफआईआर संख्या 276 के तहत 29.04.2013 को हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इससे पहले उसे दो अन्य मामलों में भी दोषी ठहराया गया था। जेल में सजा काटते समय, उसे 17.07.2018 को हिसार सेंट्रल जेल से छह सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया। इसके बाद मैनपाल ढिल्ला वापस नहीं लौटा और विदेश भाग गया। 

विज्ञापन


सीबीआई ने हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर 06.11.2024 को इंटरपोल के माध्यम से मेनपाल ढिल्ला के खिलाफ रेड नोटिस प्रकाशित करवाया। जांच एजेंसी ने अभियुक्त के स्थान का पता लगाने के लिए एनसीबी बैंकॉक से संपर्क किया। इसके जरिए थाईलैंड से कंबोडिया तक ढिल्ला की यात्रा की गतिविधि का पता चला। इसके बाद, सीबीआई ने कंबोडिया के अधिकारियों के साथ समन्वय किया। उन्हें सूचित किया कि ढिल्ला ने सोनू कुमार के फर्जी नाम से धोखाधड़ी से प्राप्त पासपोर्ट पर कंबोडिया की यात्रा की है। जांच एजेंसी द्वारा 26.03.2025 को इंटरपोल चैनलों के माध्यम से एनसीबी-नोम पेन्ह, कंबोडिया को अनंतिम गिरफ्तारी का अनुरोध भेजा गया था। 24 जुलाई को एनसीबी-नोम पेन्ह ने विषय की गिरफ्तारी की सूचना दी। राजनयिक चैनलों के माध्यम से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया। बाद में कंबोडियाई अधिकारियों ने सूचित किया कि उन्होंने मैनपाल ढिल्ला को भारतीय अधिकारियों को सौंपने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


इंटरपोल द्वारा प्रकाशित रेड नोटिस, वांछित अपराधियों पर नज़र रखने के लिए दुनिया भर की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजे जाते हैं। भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में, सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के साथ भारतपोल के माध्यम से देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय करके 100 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रौद्र रूप में नदियां: हरियाणा के 1233 गांवों में बाढ़... दो हाईवे और कई सड़कें बंद, पांच की मौत; आज भारी बारिश


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed