फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 20 Corona positives found in a society in Gurugram

गुरुग्राम की एक सोसाइटी में मिले 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, चार टावर में कई फ्लोर कंटेनमेंट जोन घोषित

Sun, 28 Feb 2021 10:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Feb 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
More than 20 Corona positives found in a society in Gurugram
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही गुरुग्राम में भी एक बार फिर से संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। गुरुग्राम की एक सोसाइटी में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद सोसाइटी के 4 टावर को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित आइरियो सोसाइटी के 4 टावर में तीन संक्रमित मिलने के बाद जांच शिविर लगाया गया था। जांच में 20 से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी परीक्षण चल रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से आइरियो सोसाइटी के टावर ए, टावर बी, टावर डीव टावर सी-5 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। 
विज्ञापन


आइरियो सोसाइटी के टावर ए में फ्लोर क्रमांक 6,7,8 व 19,20,21 को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। वहीं, टावर बी के 9,10,11 व 12वें फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया है। इसके अलावा टावर डी के फ्लोर क्रमांक 3, 16,17,18 व 24,25,26 फ्लोर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सी-5 में 10, 11 व 12वें फ्लोर कं कंटनमेंट जोन में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन ने गुुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-2 जीतेंद्र कुमार को कंटेनमेंट जोन का क्लस्टर इंचार्ज बनाया है जबकि नगर निगम के एग्जीक्यूीटिव इंजीनियर श्रीराम यादव को इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया है। 


आपको बता दें कि महाराष्ट्र और पंजाब जैसे कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है। देश भर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान के बीच मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed