फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monitoring of construction and development works in the city

Gurugram News: शहर में होने वाले निर्माण और विकास कार्यों की होगी निगरानी

Mon, 07 Aug 2023 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of construction and development works in the city
सड़क निर्माण, सीवर लाइन, पेजयल आपूर्ति, अंडरपास, ओवर ब्रिज आदि की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना है मकसद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में होने वाले निर्माण और विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी काम होने के दौरान ही की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए गुणवत्ता सुनिश्चित प्राधिकरण (क्यूएए) गठित किया है। इसके माध्यम से सड़क निर्माण, सीवर लाइन, पेयजल आपूर्ति, फुटओवर ब्रिज, अंडरपास आदि अन्य तरह के सभी निर्माण की बेहतर तरीके से निगरानी हो पाएगी।
इसके लिए सरकार ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के साथ साझेदारी की है। क्यूएए के अध्यक्ष पूर्व आईएएस अधिकारी राजीव अरोड़ा ने इस संबंध में क्यूसीआई के महासचिव डॉ. आरपी सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

यह प्राधिकरण राज्य सरकार और राज्य के स्वामित्व वाले या राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित संगठनों द्वारा शुरू किये गए इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट में गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और निर्माण के स्तर को ऊपर उठाने में सहयोग करेगा। बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही समय पर काम पूरा करने पर विशेष ध्यान देगा। इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की देखरेख के लिए जिम्मेदार होगा।

दोनों अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुशल कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसी महत्व को पहचानते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी चलाए जाएं। राजीव अरोड़ा कहते हैं कि हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अपने नागरिकों के लिए एक जीवंत और टिकाऊ भविष्य बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed