{"_id":"64e8e8cdc18f5ffa48002514","slug":"mixed-waste-reaching-bandhwadi-plant-the-mountain-is-not-decreasing-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13047-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी प्लांट पर पहुंच रहा मिश्रित कूड़ा, पहाड़ नहीं हो रहा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी प्लांट पर पहुंच रहा मिश्रित कूड़ा, पहाड़ नहीं हो रहा कम
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में आरडब्ल्यूए के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बंधवाड़ी स्थित कूड़े का पहाड़ कम होने में समस्या आ रही है। यहां प्लांट पर मिश्रित कूड़ा पहुंच रहा है। इसको अलग-अलग करने में वहां समस्या आ रही है । बंधवाड़ी पर बने कूड़े के पहाड़ के कारण अरावली को पहुंच रहे नुकसान के चलते इसको सन 2024 तक समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। यहां पहुंच रहे मिश्रित कूड़े की समस्या के चलते अब नगर निगम ने तय किया है कि कूड़े को अलग-अलग करने को लेकर प्रत्येक आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
प्लांट पर पहुंच रहे मिश्रित कूड़े की समस्या को लेकर संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) प्रदीप कुमार ने शहर की आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर पहल की है। उन्होंने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्राथमिक स्तर पर ही कूड़े को अलग-अलग करने बारे नागरिकों को प्रेरित करें। सेक्टर में स्थित सभी सोसाइटियां अपने परिसर में ही स्वयं के स्तर पर कूड़े के निष्पादन की व्यवस्था करें।
-- -- -- -- -- -
प्राथमिक स्तर पर कूड़ा अलग-अलग न होने के कारण डंपिंग साइट पर मिक्स कूड़ा पहुंचता है। इससे निष्पादन में समस्या आती है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपनी सोसाइटी में कंपोस्टिंग प्लांट लगाएं और गीले कूड़े से खाद तैयार करके उसे अपने हरित क्षेत्र में उपयोग करें।- प्रदीप कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
178 बल्क वेस्ट जेनरेटर कर रहे खुद कूड़े का निस्तारण
नगर निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कूड़े का उत्पादन कर रहे 1681 बल्क वेस्ट जनरेटरों में से केवल 178 ही अपने आप कूड़े का निस्तारण कर रहे हैं। 1503 बल्क वेस्ट जेनरेटर स्वयं कूड़े का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। प्रतिदिन 50 किलोग्राम या इससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वालों को बल्क वेस्ट जेनरेटर की श्रेणी में रखा गया है। इनमें कामर्शियल यूनिट जैसे रेस्टोरेंट, होटल, अस्पताल, पीजी, बैंक्वेट हॉल सहित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) शामिल हैं
-- -- -
प्रतिदिन पैदा होता है 1200 टन कूड़ा
प्रतिदिन गुरुग्राम में करीब 1200 टन कूड़े का उत्पादन होता है। कुछ कूड़ा बल्क वेस्ट जेनरेटरों के माध्यम से निस्तारित हो जाता है। पिछले दिनों लीगेसी वेस्ट निष्पादन की समीक्षा के दौरान निगम आयुक्त पीसी मीणा को अधिकारियों ने बताया था कि अप्रैल 2023 से अब तक 7.35 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निष्पादन किया गया है। बरसात के कारण निष्पादन प्रक्रिया में थोड़ी कमी आती है, लेकिन सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ वेस्ट निष्पादन का कार्य करें। मौजूदा समय में 5 एजेंसियां कार्य कर रही हैं तथा 15 लाख मिट्रिक टन कचरे के निष्पादन के लिए अलग से टेंडर प्रक्रिया चल रही है।