{"_id":"600c28268ebc3e33ad732478","slug":"miscreants-looted-by-giving-lift-in-car-gurgaon-news-noi5615288131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने की युवक से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने की युवक से लूटपाट
विज्ञापन
गुरुग्राम। लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में पहले से कार में बैठे बदमाशों ने एक यात्री के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
मूल रूप से बिहार के निवासी राजन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिले के गांव रामगढ़ में किराए पर रहते हैं। पिछले मंगलवार को वह किसी काम से फरीदाबाद जा रहे थे। वह राजीव चौक पर खड़े थे। इतने में कार आकर रुकी और उसमें बैठे युवकों ने फरीदाबाद जाने की बात कहते हुए उसे लिफ्ट देने की बात कही।
युवकों की बात पर भरोसा करते हुए राजन कार में बैठ गया। कार में बैठते ही युवकों ने राजन से मोबाइल व पर्स छीन लिया। विरोध किया तो युवक उनसे मारपीट करने लगे। बाद में एक युवक ने राजन से उसका एटीएम कार्ड का नंबर भी पूछ लिया और डीएलएफ फेज-4 के नजदीक उसे कार से बाहर फेंककर फरार हो गए। बाद में उन्होंने खाता चेक किया तो 8800 रुपये निकल चुके थे।