फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mischievous elements set fire to the religious place

Gurugram News: शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में लगाई आग

Mon, 07 Aug 2023 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements set fire to the religious place
4 -5 युवकों के समूह ने दिया वारदात को अंजाम, केयर टेकर के बयान पर मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नूंह में हुई हिंसा के बाद रविवार देर रात खांडसा मंडी में कुछ शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया और केयर टेकर के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धार्मिक स्थल पर सेवा करने वाले संदीप ने पुलिस को बताया कि वह एक चालक है और तकरीबन 17 साल से यहां सेवा कर रहा है। रविवार की देर रात वह 1 बजे के करीब झज्जर से आया था। देखा की धार्मिक स्थल पर आग लगी है। उन्होंने आस पास के लोगों को बुलाकर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर -37 थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा चेक की गई सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले 4 -5 युवक हैं। फिरोज गांधी कालोनी निवासी केयर टेकर घसीटे राम ने कहा कि वह धार्मिक स्थल से घर के लिए रात साढ़े आठ बजे निकला था। इसके बाद रात डेढ़ बजे उन्हें कॉल आई कि धार्मिक स्थल में आग लगा दी गई है। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। जब वह वहां पहुंचा तो गेट के भीतर रखी चीजें जल चुकी थी। लोगों का आरोप है कि 4 -5 युवकों के समूह ने धार्मिक स्थल में आग लगा दी।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सेक्टर-57, बादशाहपुर, मानेसर, कासन, पटौदी, भोड़ाकलां, राठीवास में आगजनी और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। शहर के भीतर शांति थी, लेकिन फिरोज गांधी कालोनी की घटना से माहौल बिगड़ने की आशंका है। घसीटे राम ने कहा कि इस तरह की घटना दंगा भड़का सकती है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वह इस स्थल पर सात साल के काम कर रहे हैं और यहां हर धर्म के लोग आते रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed