{"_id":"67df08099abe7e9e170e5a87","slug":"metro-passengers-will-get-feeder-buses-from-sector-10-bus-terminal-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-53504-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-10 बस टर्मिनल से मेट्रो यात्रियों को मिलेंगी फीडर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-10 बस टर्मिनल से मेट्रो यात्रियों को मिलेंगी फीडर बसें
विज्ञापन
जीएमडीए के सीईओ की मंजूरी के बाद बनवाया जा रहा बस टर्मिनल डीपीआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 बस डिपो में प्रस्तावित बस टर्मिनल निर्माण को लेकर जीएमडीए के सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब जीएमडीए इसका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करा रहा है। यहां से मेट्रो यात्रियों के लिए बस सेवा मिलेगी।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर काम कर रहा है। इस कॉरिडोर में सेक्टर दस में मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है। जबकि, मेट्रो स्टेशन के पास सिटी बस का डिपो है। ऐसे में यहां से मेट्रो यात्रियों को सिटी बस सेवा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सेक्टर दस बस डिपो में बस टर्मिनल निर्माण की योजना रखता है। इस पर जीएमडीए बस टर्मिनल निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराया था। जीएमडीए के सीईओ ने इस परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब इसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। योजना के अनुसार बस टर्मिनल में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, ग्राहक शिकायत निवारण केंद्र, पार्सल और क्लॉक रूम, शौचालय, पीने का पानी, मां और शिशु देखभाल कक्ष, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता बूथ, स्टेनलेस स्टील सीटिंग, एटीएम व फूड कोर्ट जैसे कई सुविधाएं मिलेंगी। इसके निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि बस टर्मिनल के डीपीआर के बाद डीएनआईटी तैयार कराया जाएगा। यहां से मेट्रो यात्रियों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी।
मेट्रो रूट के दोनों बस डिपो का होगा विकास
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के रूट पर सेक्टर दस और सेक्टर 48 बस डिपो पड़ रहा है। सेक्टर दस डिपो बना चुका है और बस टर्मिनल बनेगा। जबकि, सेक्टर 48 ई-बस डिपो का निर्माण कराया जा रहा है। जीएमडीए सेक्टर 48 बस डिपो में भी मेट्रो यात्रियों के लिए बस टर्मिनल के निर्माण की योजना रखता है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड द्वारा शहर में 150 बसों का संचालन किया जा रहा है।