फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Message of solidarity to workers at Congress block conference

Gurugram News: कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश

Sat, 19 Sep 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Message of solidarity to workers at Congress block conference
गुरुग्राम ब्लाँक कांग्रेस सम्मेलन में पार्टी के ​वरिष्ठ नेता। स्त्रोत-पार्टी
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार देर शाम तक कांग्रेस गुड़गांव ब्लॉक का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और लोगों के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में हुआ, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल यादव ने की।
हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। संजय ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और सक्रिय करने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से फील्ड में सक्रिय होना होगा। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जलभराव, दूषित पानी, सड़कों की खराब स्थिति और वायु प्रदूषण समेत विभिन्न मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से बड़ी मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। हुड्डा ने गुरुग्राम में वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेल आयोजित कराने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि इससे शहर में बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिल सकती है। पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि गुरुग्राम में कांग्रेस का पुराना संगठनात्मक आधार रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि सम्मेलन में मिला सम्मान उनका नहीं, बल्कि गुरुग्राम के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का है। कार्यकर्ता दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण वर्धन यादव, प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, धर्मेंद्र मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----
मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed