फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Merchant Navy personnel threatened to kill his wife and son, case registered

Gurugram News: मर्चेंट नेवी कर्मी ने पत्नी-बेटे को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy personnel threatened to kill his wife and son, case registered
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन





गुरुग्राम। मर्चेंट नेवी कर्मी पर उनकी पत्नी ने उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने धमकी दी है कि जब वह घर आएंगे तो उन्हें और बेटे को जान से मार देंगे। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मूल रूप से जींद निवासी महिला ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल मियां वाली कालोनी में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पति मर्चेंट नेवी में काम करते हैं। पति ने व्हाट्सएप पर उन्हें और बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। उनके पति साल में तीन से चार महीने की छुट्टी पर आते हैं। अब उनके पति को छुट्टी मिलने वाली है। पति व्हाट्सएप पर उनसे गाली-गलौज भी करते हैं। महिला ने पुलिस से अपनी और बेटे की सुरक्षा के निवेदन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed