फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman commits suicide by hanging herself.

Gurugram News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 19 Sep 2026 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself.
लोकरा गांव की घटना, पटौदी थाना में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। लोकरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति और सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पटौदी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए पति और सास को नामजद कर लिया है। मृतका की पहचान लोकरा निवासी इंदू के रूप में हुई है।
शुक्रवार देर रात पुलिस को कंट्रोल रूम से पटौदी पुलिस को सूचना मिली कि लोकरा गांव में पारस की पत्नी इंदू ने अपने रिहायशी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मकान के मुख्य गेट के पास चौक में रखी चारपाई पर इंदू का शव पड़ा हुआ था। शशिकांत ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पति पारस और सास संतोष ने दहेज की खातिर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

झाबोदा गांव निवासी मृतका के पिता शशिकांत ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी बेटी इंदू ने अपनी मर्जी से लोकरा गांव निवासी पारस के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के समय कोई दान-दहेज नहीं दिया गया था, हालांकि इंदू अपने साथ कुछ जेवरात लेकर गई थी। विवाह के बाद जब इंदू ने बेटे को जन्म दिया, तब भी मायके वालों ने ससुराल में कोई सामान या उपहार नहीं दिया था। पिता ने आरोप लगाया कि इससे नाराज होकर पति पारस और सास संतोष इंदू को लगातार मारते-पीटते थे और मायके से रुपये व दहेज लाने का दबाव बनाते थे। इंदू ने कई बार संदेश भेजकर अपने को बताया कि उसने प्रेम विवाह करके गलती कर दी है। ससुराल वाले उसे पिता की जायदाद में हिस्सा लेने तथा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। जुलाई में भी फोन पर बातचीत के दौरान इंदू ने रोते हुए जान से मारने की धमकियों और प्रताड़ना की बात कही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed