Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Marks for practical and internal assessments must be cross-checked twice before being uploaded.

Gurugram News: प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड करने से पहले दो बार करना होगा मिलान

Sat, 14 Nov 2026 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Marks for practical and internal assessments must be cross-checked twice before being uploaded.
10वीं और 12वीं की 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार अंक वितरण जारी
विज्ञापन

अंकों की गलत एंट्री से बचने के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों को रखना होगा का ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वर्ष 2027 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। बोर्ड ने सभी विषयों के लिए अंकों का वितरण जारी कर दिया है। इसके तहत स्कूलों को विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंक तय समय सीमा में बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। बोर्ड ने इस बार अंकों के वितरण के साथ-साथ उन्हें अपलोड करने की प्रक्रिया में सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

बोर्ड के अनुसार, कई बार स्कूलों की ओर से प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करते समय निर्धारित अंक सीमा का ध्यान नहीं रखा जाता। इस कारण अंकों में सुधार के लिए बोर्ड से अनुरोध करना पड़ता है। इससे स्कूलों को अतिरिक्त प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसी को देखते हुए बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन, विषय अध्यापकों और परीक्षकों को अंक अपलोड करने से पहले सभी जानकारियों का अच्छी तरह मिलान करने को कहा है।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विषयों के कुल अंक 100

बोर्ड की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार, सभी विषयों के कुल अंक 100 होंगे। मुख्य विषयों में 80 अंक की लिखित परीक्षा और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन शामिल होगा। वहीं, विज्ञान सहित अन्य प्रायोगिक विषयों में 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। स्कूलों को इसी व्यवस्था के अनुसार विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना होगा। सीबीएसई ने शीतकालीन सत्र और नियमित सत्र वाले स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अलग-अलग समय सीमा तय की है। स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर यह काम पूरा करना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंक अपलोड करते समय किसी तरह की जल्दबाजी न करें और सभी विषयों के अंकों की जांच के बाद ही उन्हें पोर्टल पर जमा करें। इससे परीक्षा परिणाम तैयार करने के दौरान होने वाली गलतियों और बाद में अंक संशोधन की जरूरत को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed