फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Management accused of not paying salaries on time

Gurugram News: प्रबंधन पर समय पर सैलरी नहीं देने का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Management accused of not paying salaries on time
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों में श्रमिक व प्रबंधन के मध्य विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। किसी प्रतिष्ठान में श्रमिकों के समझौते लंबित हैं तो किसी प्रतिष्ठान में श्रमिकों की सैलरी रोक ली जाती। इससे श्रमिकों में रोष व्याप्त है।
जिले के बिनौला स्थित शिवम ऑटो टेक लिमिटेड के श्रमिकों ने प्रबंधन पर समय पर सैलरी न देने का आरोप लगाया है। श्रमिक संगठन एटक के प्रदेश महासचिव अनिल पंवार का कहना है कि प्रतिष्ठान में कार्यरत श्रमिकों की सैलरी प्रबंधन की ओर से समय पर नहीं दी जा रही है और ऐसा पिछले 2-3 वर्षों से लगातार होता आ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में श्रम विभाग व प्रबंधन के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समय पर सैलरी न मिलने के कारण श्रमिकों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि 16 सितंबर को सभी श्रमिक सैलरी को लेकर प्रतिष्ठान के अंदर धरने पर बैठ गए। इसके बाद भी प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed