{"_id":"678fe6dc8941464af9070cec","slug":"malab-village-is-struggling-with-the-problem-of-waterlogging-and-drinking-water-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100671-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जलभराव और पेयजल की समस्या से जूझ रहा मालब गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जलभराव और पेयजल की समस्या से जूझ रहा मालब गांव
विज्ञापन
लोगों ने कहा- कई बार की अधिकारियों से शिकायत, नहीं ली किसी ने सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
नूूंह। जिले के सबसे बड़े गांवों में शामिल मालब गांव एक ओर पीने के स्वच्छ जल को तरस रहा है, वहीं दूसरी ओर पानी निकासी की व्यवस्था ठीक ना होने के कारण यहां की गलियों जलभराव हो जाता है। इस कारण गांववासियों का निकलना मुश्किल हो चुका है। गांव में टूटी सड़कें व कीचड़ लोगों की जिंदगी का धीरे-धीरे एक अहम हिस्सा बनते जा रहे है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
यह गांव नूंह जिले का प्रमुख गांव है, जो हाल के वर्षों में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। लेकिन, पेयजल की समस्या यहां पर कई सालों से बनी हुई है। गांव में पानी की लाइन डाली गई है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी एक ही चैंबर से पानी भरने को मजबूर है। कई बार शिकायत देने के बाद भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, गांव की कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। बारिश के दिनों में वहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही पानी निकासी ना होने के कारण टूटी सड़कों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या बनी रहती है।
सांस्कृतिक प्रेम भाव की मिसाल है मालब
2023 में, मालब गांव में 17 साल बाद रावण दहन का आयोजन किया गया, जो ग्रामीणों के बीच उत्साह और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन में 36 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक यहां
मालब गांव की जामा मस्जिद नूंह जिले की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। यहां पर करीब एक हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। करीब एक एकड़ में बनी यह मस्जिद हरियाणा के साथ यूपी में भी काफी प्रसिद्ध है। दूर- दूर से लोग इस मस्जिद को देखने के लिए पहुंचते हैं। आज भी यहां पर कोई कार्यक्रम या सूचना देनी होती है तो मस्जिद से अनाउंसमेंट की जाती है।
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव में पानी निकासी को लेकर काम किए जाने की आवश्यकता है। सरकार और प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। आए दिन सड़कों पर पानी भरा रहता है। -इंजीनियर सूफियान
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हमारे यहां पर पानी के लिए काफी परेशानी है। पानी की पाइपलाइन में अगर समय से पानी आने लगेगा तो हम लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी। -हबीब अहमद
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव में कई सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है इसके कारण हम लोगों को रास्ते से निकलने में काफी परेशानी होती है। कई वाहन चालक कई बार यहां पर गिर भी जाते हैं। -अखलाक खान
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूूंह। जिले के सबसे बड़े गांवों में शामिल मालब गांव एक ओर पीने के स्वच्छ जल को तरस रहा है, वहीं दूसरी ओर पानी निकासी की व्यवस्था ठीक ना होने के कारण यहां की गलियों जलभराव हो जाता है। इस कारण गांववासियों का निकलना मुश्किल हो चुका है। गांव में टूटी सड़कें व कीचड़ लोगों की जिंदगी का धीरे-धीरे एक अहम हिस्सा बनते जा रहे है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
यह गांव नूंह जिले का प्रमुख गांव है, जो हाल के वर्षों में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहा है। लेकिन, पेयजल की समस्या यहां पर कई सालों से बनी हुई है। गांव में पानी की लाइन डाली गई है, लेकिन उसमें पानी नहीं आता। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी एक ही चैंबर से पानी भरने को मजबूर है। कई बार शिकायत देने के बाद भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, गांव की कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। बारिश के दिनों में वहां से निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही पानी निकासी ना होने के कारण टूटी सड़कों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रेम भाव की मिसाल है मालब
2023 में, मालब गांव में 17 साल बाद रावण दहन का आयोजन किया गया, जो ग्रामीणों के बीच उत्साह और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक है। इस आयोजन में 36 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक यहां
मालब गांव की जामा मस्जिद नूंह जिले की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। यहां पर करीब एक हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। करीब एक एकड़ में बनी यह मस्जिद हरियाणा के साथ यूपी में भी काफी प्रसिद्ध है। दूर- दूर से लोग इस मस्जिद को देखने के लिए पहुंचते हैं। आज भी यहां पर कोई कार्यक्रम या सूचना देनी होती है तो मस्जिद से अनाउंसमेंट की जाती है।
—