फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maha Abhiyan: Corona Tika Festival on monday

महाअभियान : कोरोना टीका महोत्सव सोमवार को

Sun, 20 Jun 2021 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Maha Abhiyan: Corona Tika Festival on monday
गुरुग्राम। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए सोमवार को महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एक दिन में ही अब तक सर्वाधिक 30 हजार लोगों में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 190 शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा और प्रत्येक साइट पर कोविशील्ड की 250 डोज निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यदि लक्ष्य के मुताबिक टीकाकरण चला तो सिर्फ शासकीय केंद्रों पर ही 30 हजार लोगों को टीका लगा दिया जाएगा। वहीं, 19 निजी केंद्रों पर भी पूर्व की तरह टीकाकरण चलता रहेगा। इतना ही नहीं, सोमवार को एक दिन में ही शहर में 5 अलग-अलग जगहों पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक साइट पर 500 लोगों को टीका लगाया जाएगा, तो ऐसे में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत ही एक दिन में 2500 लोगों को टीका लगा दिया जाएगा। जिन जगहों पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीका लगाया जाएगा, उनमें सेक्टर-65 स्थित वर्ल्ड मार्क-65, एआईपीएल जॉय स्ट्रीट, एरिया मॉल, साउथ पॉइंट कार्निवाल व सेक्टर-67 स्थित एम3एम अर्बन पार्किंग एरिया शामिल है।
विज्ञापन

115 शहरी और 75 ग्रामीण केंद्र शामिल
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि कोविशील्ड की दूसरी डोज सिर्फ उन्हें ही दी जाएगी, जो 84 दिन की अनिवार्य समयसीमा पार कर चुके होंगे। इस बारे में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 190 में से 75 साइट ग्रामीण केंद्रों व 115 शहरी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, 19 निजी केंद्र पहले की तरह यथावत रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि गुरुग्राम अपने नागरिकों को कोरोना का टीका लगाने में देश के प्रमुख 24 शहरों में प्रथम स्थान पर है। इसे बरकरार रखने व लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व योग दिवस के अवसर पर टीका महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा
टीका उत्सव की तैयारियों के चलते रविवार को सभी शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण बंद रहा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने टीका महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि सभी केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 18-44 व 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। शिविर में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार के पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है और पहले आओ-पहले लगवाओ की तर्ज पर वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed