फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Looted 350 liters of diesel from two trucks on the basis of pistol

Gurugram News: पिस्तौल के बल पर दो ट्रकों से साढ़े तीन सौ लीटर डीजल लूटा

Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Looted 350 liters of diesel from two trucks on the basis of pistol
ट्रक चालक की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटियाला के लिए तारकोल लेकर निकले दो ट्रक चालकों से शनिवार अल सुबह साढ़े तीन बजे पचगांव टोल टैक्स के पास पिस्तौल के बल पर तीन-चार बदमाशों ने डीजल लूट लिया। बदमाश मशीन लगाकर ट्रकों की टंकी से साढ़े तीन सौ लीटर डीजल निकालकर ले गए। ट्रक चालक की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी महेंद्र यादव ने शिकायत में कहा कि वह पलवल की ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक है। शुक्रवार रात वह और उनके एक और साथी भोलाराम तारकोल लदी दो गाड़ियां लेकर पंजाब के पटियाला जाने के लिए निकले थे। जब रात 12 बजे पचगांव टोल टैक्स के पास पहुंचे तो दोनों ट्रकों को सड़क किनारे केएमपी पर ही खड़ा कर दिया गया और दोनों चालक ट्रकों में सोने लगे। जब करीब साढ़े तीन बजे उनकी आंख खुली तो गाड़ी के पास कुछ व्यक्तियों की आवाज सुनाई दी। कुछ लोग उनके ट्रक की टंकी में मशीन लगाकर तेल निकाल रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed