फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   linquar smuggler arrested

Gurugram News: दो मामलों में 50 हजार की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
linquar smuggler arrested
दो मामलों में 50 हजार की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट और गदपुरी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 50 हजार रुपये की कीमत की शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। चांदहट थाना अंतर्गत अलावलपुर चौकी प्रभारी एएसआई मुबारिक अली की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बलेनो गाड़ी से आठ पेटी देशी शराब ‘मस्ताना’ (100 बोतल), एक पेटी अंग्रेजी शराब ‘रॉयल स्टेज’ तथा दो पेटी अंग्रेजी शराब अध्धा (36 बोतल) यानी कुल 136 बोतल बरामद की। मौके से आरोपी चालक राजू निवासी किठवाड़ी को काबू किया गया।


दूसरे मामले में गदपुरी थाना पुलिस ने गांव गदपुरी में प्रेमचंद निवासी छपरौला को गिरफ्तार कर तीन पव्वे शराब और 7210 रुपये बरामद किए। वहीं आरोपी रविंद्र उर्फ रवि पुलिस की भनक पाकर फरार हो गया, लेकिन उसकी कार से दो पेटी ‘मस्ताना’ शराब मिली। आरोपी शराब के लिए कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सके। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed